गोमिया झारखण्ड बोकारो राजनीति

भाजपा के कद्दावर नेता गुणानंद महतो जेबीकेएसएस में शामिल

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया विधानसभा के भाजपा नेता पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कद्दावर नेता गुणानंद महतो रविवार को जेबीकेएसएस में शामिल हो गए। वह अपने समर्थकों के साथ धनबाद टाउन हॉल में केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए श्री महतो ने माला पहनाकर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान गुणानंद महतो ने कहा कि झारखंड के खतियानधारियों के अधिकार के लिए जेबीकेएसएस में शामिल होना जरूरी था।

अलग हुए 24 साल होने के बावजूद अभी तक झारखंडियों को हक व अधिकार नहीं मिला। हमारी नौकरियां, कोयला, लोहा, जल, जंगल, जमीन छीना जा रहा है, इसे बचाने के लिए जयराम का साथ देना जरूरी है।यह विश्वास दिलाते है कि झारखंडियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे और पार्टी में सच्ची सेवा निष्ठा से काम कर गोमिया विधानसभा में पार्टी को और मजबूत करेंगे। झारखण्ड मांगे जयराम अभियान को सफल बनाते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुचानें का कार्य करेंगे। पार्टी में शामिल होनेवाले में राजेश जायसवाल,मदन महतो,ब्रजेश महराज,विनय कुमार महतो,, कार्तिक महतो,रतन चौबे, रामानंद महतो, रामवृक्ष महतो, संतोष महतो,नरेश महतो, सुरेन्द्र कुमार,अजय कुमार,पिन्टु कुमार, सहदेव कुमार,मिथलेश कुमार महतो,रंजित कुमार दिलीप कुमार,मनोज कुमार महतो, तेजू प्रजापति ,हलधर कुमार महतो,मिश्रिलाल महतो आदि सैकड़ों लोग थे।

Related posts

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

admin

BSL NEWS : बीएसएल में जेम पोर्टल से सर्विस प्रॉक्यूरमेंट पर कार्यशाला

admin

बीएसएल के ईडी आवास घेराव का फूटा गुस्सा, अधिकारियों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

admin

Leave a Comment