जानकारी झारखण्ड राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से राहुल गोयल ने की शिष्टाचार भेंट


नई दिल्ली (ख़बर आजतक) : नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रभारी एवं हिंदू रत्न राहुल गोयल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राहुल गोयल ने हाल ही में भारत मंडपम में आयोजित संघ शताब्दी वर्ष के राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
राहुल गोयल ने नितिन नवीन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन नवीन के सशक्त नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन का कार्यकाल भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में प्रेरक, परिवर्तनकारी और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related posts

अनुश्री हेंब्रम व कामिनी कुमारी को यूजीसी – नेट परीक्षा में क्वालीपाई करने पर मिली सफलता

admin

राँची विश्‍वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन पर दो दिवसीय संगोष्ठी का हुआ समापन

admin

पीएम मोदी ने मोतिहारी से दी 7217 करोड़ की सौगात, कहा – नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा, बिहार में अब विकास की बहार

admin

Leave a Comment