झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा जारी लिस्ट पर करे पुनर्विचार, नहीं तो लड़ूँगा निर्दलीय चुनाव: संदीप

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप वर्मा ने प्रत्याशियों की जारी लिस्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि फिर से पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। संदीप वर्मा ने कहा कि इन पर अगर पार्टी कोई विचार नहीं करती है तो वह कार्यकर्ताओं की आवाज बनकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा कि यह दर्द भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का है।

वहीं उन्होने कहा कि भाजपा ने जो गलती 2019 में की थी उन्ही गलतियों को पुन: दोहराया गया। आज रायशुमारी और सर्वे की अनदेखी कर जिस प्रकार से टिकट बाँटा गया, वैसे में हम किस मुँह से जनता के बीच परिवारवाद के खिलाफ बात करेंगे।

Related posts

सरयू के बयान पर JDU का गुस्सा फूटा, कहा जदयू के बारे में अनर्गल बयान देना बंद करें

admin

साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

admin

अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर गरीबों को न करें बेदखल: विजय शंकर नायक

admin

Leave a Comment