झारखण्ड धार्मिक बोकारो

भाजपा नेता संजय त्यागी ने चैती छठ पर भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो: लोकआस्था के महापर्व चैती छठ पूजा के शुभ अवसर पर भाजपा नेता संजय त्यागी ने उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की आराधना की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर छठी मइया से सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्रार्थना की।

इस मौके पर संजय त्यागी ने कहा कि छठ पूजा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह प्रकृति और सूर्य उपासना का पर्व भी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सद्भाव और उन्नति की कामना की।

चैती छठ पूजा का आयोजन पूरे भक्तिभाव के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। छठ व्रतियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार गंगा जल से सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और भगवान भास्कर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

DPS Bokaro Students Script Remarkable Results in JEE Main – II 2024

admin

बलियापुर बीडीओ ने अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

admin

डॉ रामेश्वर उराँव पहुँचे डॉ करमा उराँव के आवास, परिजनों से मिलकर बंधाया ढ़ाँढ़स

admin

Leave a Comment