झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा ने 23 जिलों के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की


रांची (ख़बर आजतक) : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 23 सांगठनिक जिलों के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश चुनाव अधिकारी, महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने शुक्रवार को इसकी अधिकृत सूची जारी की। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद संगठन पर्व के तहत प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता के पश्चात मंडल व जिला स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


डॉ वर्मा के अनुसार 23 जिलों में निर्वाचन संपन्न हो चुका है, जबकि शेष जिलों में प्रक्रिया जारी है। घोषित सूची में 3 महिला जिलाध्यक्ष शामिल हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति एवं 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं, जबकि 8 जिलाध्यक्ष पुनः निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

वेदांता ईएसएल ने अलकुशा और बोकारो के सेक्टर 6 में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया

admin

एनटीपीसी के निजी ट्रैक पर दो मालगाड़ियों की टक्कर : भारतीय रेलवे से कोई संबंध नहीं

admin

धनबाद रेल मंडल की प्रथम स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा हुई

admin

Leave a Comment