झारखण्ड राँची

भाजपा महिला मोर्चा ने फूँका नीतीश कुमार का पुतला

महिलाओं का अपमान, ईडी गठबंधन की पहचान: आरती कुजूर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए बयान के प्रति अपनी रोष प्रकट किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए हरमू चौक में जाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान आरती कुजूर ने कहा कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है। महिलाओं के प्रति उनकी सोच सार्वजनिक हुई है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या नजरिया है ?

भाजपा महिला मोर्चा आरती कुजूर ने कहा कि नीतीश कुमार के दिए गए बयान से उनकी चाल चरित्र उजागर हुई है। आरती कुजूर ने कहा कि महिलाओं के अपमान करना इंडी गठबंधन के लोगो की पहचान बन गई है।

इस अवसर पर काजल प्रधान, अशोक बड़ाईक, मंजुलता दूबे, रेणुका मुर्मू, रामकुमार पहान, रेखा महतो, सोनी हेमरोम, लक्ष्मी कुमारी, रागिनी सिन्हा, पुनिता राय, सत्यदेव मुंडा, रुपलक्ष्मी मुंडा, अनु लकड़ा, नूतन पाहन, शान्ति टोप्पो अनुराधा मुंडा आदि शामिल हुए।

Related posts

इंस्पेक्टर उमेश कच्छप भी आदिवासी थे, उनके मौत की सीबीआई जाँच हो: बाबूलाल मरांडी

admin

बोकारो : ग्रंथ सृजन संस्थान की आनलाईन गोष्ठी में बही काव्य रसधारा

admin

एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी छात्र संघ ने भारत बंद का किया समर्थन

admin

Leave a Comment