राँची

भाजयुमो राँची महानगर ने आयोजित किया अटल डिबेट प्रतियोगिता

आज प्रत्येक युवा को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनी को सीखने की आवश्यकता : रोमित नारायण

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर ने अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर रविवार को सुशासन दिवस के रुप में मनाते हुए धुर्वा में मोर्चा अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में अटल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन उनके विचारों और भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर भाजयुमो झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राजनेता जो हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर की राजनीति करते थे। देश और समाज के निर्माण के लिए काम करते थे। सभी दलों में उनका एक जैसा सम्मान था। अटल बिहारी वाजपेयी सदैव सादा जीवन उच्च विचार और चरित्र निर्माण पर बल देते थे।

इस मौके पर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि आज हर युवा को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से सीखने की जरुरत है जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया। आज जिस तरीके से हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के विजन का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। अटल बिहारी वाजपेयी ने शाइनिंग इंडिया का नारा दिया। उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया और हमारे आंतरिक सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर ,स्वास्थ, शिक्षा पर खास करके अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में बल दिया था। आज तक उनके जैसा महान व्यक्तित्व का व्यक्ति ना राजनीति में आया है न आएगा। हम सभी को उनके जीवन से सीख लेकर अपने चरित्र का निर्माण करते हुए राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना चाहिए।

इस डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुखदेव नगर निवासी मनीष पाण्डेय, द्वितीय पुरस्कार डोरंडा निवासी प्रिंस कुमार, तृतीय पुरस्कार सेक्टर 2 निवासी कार्तिक रॉय विजय हुए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू, राँची महानगर उपाध्यक्ष रंजीत नाथ सहदेव, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सनोज सिंह, प्रिंस कुमार, धर्मवीर सिंह, तरुण दास, शुभम राय, रोहित सिंह, राहुल सोनी, अनुराग चौहान, रोहन जायसवाल आदि ने भाग लिया।

Related posts

जेल से बाहर आने पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो व बबिता देवी ने की मुलाक़ात

Nitesh Verma

शतरंज में बोकारो जिला का अंकित कुमार सिंह बना स्टेट चैंपियन

Nitesh Verma

आदिवासी दिवस पर बोले आजसू प्रमुख सुदेश ‐ यह दिन आदिवासी समाज की उपलब्धियों और योगदानों को स्वीकार्य करने का दिन

Nitesh Verma

Leave a Comment