झारखण्ड पलामू राजनीति

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही युद्ध पर लगा विराम, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने दी प्रतिक्रिया

पलामू (ख़बर आजतक): भारत और पाकिस्तान चल रही तकरार अब थम चुकी है सीजफायर लागू होने के बाद दोनों देशों ने युद्ध पर विराम लगा दी है। इसी कड़ी में झारखण्ड उसरकार के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा 1947 के पहले ब्रिटिश साम्राज्य ने भारत को हमेशा उपनिवेश बनाने रखने के लिए पूर्व एवं पश्चिम में भारत को ही काटकर एक नया देश बना दिया जो हमारे राज्य पंजाब सिंध ओर बंगाल जो देश के रूप में है, ये हमारे प्रतिस्पर्धी राष्ट्रों के हांथों का खिलौना बने रहे। हमने देखा कि किस तरह पाकिस्तान, चीन और टर्की के हांथ का खिलौना बना रहा। बांग्लादेश अमेरिका एवं चीन के हांथ का खिलौना बनने लगा है। अतः जुलाई 1947 में पारित भारतीय स्वतंत्रता कानून जो दो राष्ट्रों का बना था ,उसे समाप्त करके ही भारत अपने मूल स्वरूप मे आ जायगा और सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और नहीं तो ये हमारे देश से टूटा हुआ भाग पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत के ही लोगों के खून बहाते रहेंगे और समस्याओं का कारण बनते रहेंगे।

Related posts

अमर्यादित घटना के लिए अविलंब देश से माफी माँगे राहुल गाँधी: भाजपा महानगर

admin

बोकारो स्टील प्लांट द्वारा मिशन लाइफ: लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के तहत जागरूकता अभियान शुरू किया गया

admin

पेड़ पौधों का महत्व आने वाले समय में बहुत मायने रखता है जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है: कृष्ण कुमार मरांडी

admin

Leave a Comment