Uncategorized झारखण्ड बोकारो

भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि

बोकारो (ख़बर आजतक) : भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर मंगलवार 03 दिसंबर को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी , राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक-प्रभारी (मानव संसाधन), अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन), सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी बी करुणामय (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्पात भवन के समीपस्थ स्वर्गीय डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.


बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने इस मौके पर कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने समाज एवं देश को आगे ले जा सकते हैं. मौक़े पर बोकारो विधायक के पति व किम्स यूनियन नेता संग्राम सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद विचार मंच के ए के श्रीवास्तव,जे पी सिन्हा,भैया प्रीतम, राज श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, इंदु शेखर मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे.

Related posts

विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में रखी-ओबीसी समुदाय को 27% आरक्षण हेतू पुनः विधेयक राज्यपाल के पास भेजने और जाति आधारित जनगणना कराने की माँग

admin

जिला प्रशासन व नगर निगम ने हरमू पंच मन्दिर के आसपास वाले इलाकों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

admin

पलामू की ममता भुइयाँ ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

admin

Leave a Comment