झारखण्ड राँची

भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका मंच की बैठक सहजानंद चौक स्थित स्वागतम बैंक्वेट में आज

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका मंच का अहम बैठक नवीन झा के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए। चर्चा के दौरान कैलाश यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विगत दिनों राज्य में नियोजन नीति में भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका, मुंडारी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषा को नजरअंदाज कर जनविरोधी निर्णय लिया गया है जिससे समाज में विद्वेष फैल गया है।

इस संबंध में मंच के प्रमुख लोगों द्वारा शनिवार को हरमू में आपात बैठक कर फैसला लिया कि रविवार को सहजानन्द चौक स्थित स्वागतम हॉल में भोजपुरी मगही, मैथिली, अंगिका भाषा को लेकर दिन 3′ बजे संयुक्त बैठक की जाएगी।

इस बैठक में अमरनाथ झा, उपेन्द्र नारायण सिंह, नन्दन यादव, सुधीर गोप, भुवन झा, गुड्डू झा, रोहित तिवारी, सुनील पाण्डेय, दीनानाथ डॉन मौजूद थे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर आरोप प्रत्यारोप

admin

हेडिंग : एजुकेशन टुडे नेशनल रैंकिंग्स में डीपीएस रांची देश के टॉप स्कूलों में शामिल

admin

मणिपुर की घटना पर बोलने वाले झारखंड, बंगाल की घटना पर भी मुँह खोलें: आरती कुजूर

admin

Leave a Comment