झारखण्ड राँची राजनीति

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

“आओ करे वृक्षों का संरक्षण, यही हमारे भविष्य का संरक्षण”: भोक्ता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मंत्री सत्यानन्द भोक्ता रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजकीय बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय दंतार विद्यालय हंटरगंज में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के द्वारा आयोजित 74वाँ वन महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

भोक्ता के विद्यालय परिसर में आगमन पर विद्यालय के छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर, बैंड बाजा बजाकर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री समेत गणमान्यों ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया। तत्पश्चात मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को वन महोत्सव की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा कि वन जीवन का आधार है। हम सब को कम से कम खास मौके जैसे शादी सालगिरह, जन्मदिन, त्यौहार आदि पर जरुर से जरूर पौधा लगाने चाहिए एवं उनका संरक्षण करना चाहिए। पेड़ पौधों को अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। वह हैं तभी जीवन सम्भव है। आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या विकराल रूप धारण करते जा रही है। इनसब से बचने का एक मात्र उपाय है पेड़ पौधे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण।

इस वन महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी उतरी राहुल मीणा, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि भोला प्रसाद गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रिका यादव, मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, जोलडीहा मुखिया सोनिया देवी आदि मौजूद थे।

Related posts

डीएवी-6 में अग्निशमन विभाग ने बच्चों को सिखाए आग पर काबू पाने के तरीके

Nitesh Verma

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 24 अगस्त से 08 सितंबर तक, 250 स्टॉल रहेंगे

Nitesh Verma

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी 7 जनवरी से झारखण्ड के चार दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर

Nitesh Verma

Leave a Comment