झारखण्ड बोकारो

मनोज कपरदार को मिलेगा जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान

कसमार (रंजन वर्मा) : कसमार प्रखंड के बगदा निवासी कला समीक्षक मनोज कुमार कपरदार को वर्ष 2025 का जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान प्रदान किया जायेगा। सम्मान देने का निर्णय जयशंकर प्रसाद विचार मंच ,रांची के द्वारा लिया गया है। यह सम्मान इन्हें गोस्सनर कॉलेज, रांची के सेमिनार हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 30 जनवरी को प्रदान किया जायेगा।

यह जानकारी जयशंकर प्रसाद विचार मंच के संस्थापक सचिव सुरेश निराला ने दी। यह सम्मान विगत नौ वर्षो से लगातार झारखंड के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों को दिया जाता है। मनोज कुमार कपरदार को यह सम्मान कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन कार्य के लिये प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और उपहार प्रदान किया जायेगा।
महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर जयशंकर प्रसाद विचार मंच उत्कृष्ट रचनाकर्म के आधार पर हर वर्ष यह सम्मान देती है। मनोज कुमार कपरदार झारखंड के कलाकारों और कलाकृतियों पर निरंतर लेखन कार्य कर रहे है। इनके लेखन से
झारखंड की कला को एक राष्ट्रीय पहचान मिली है। |

Related posts

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास पहुँचे राज्यपाल, 10 दिवसीय गणेशोत्सव में लिया हिस्सा, किया पूजा – अर्चना

admin

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में मानव अधिकार मिशन झारखंड और गरिमा पॉजिटिव फाउंडेशन ने किया विरोध प्रदर्शन

admin

आक्रोश रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह गाड़ियों को रोका गया : भाजपा

admin

Leave a Comment