झारखण्ड बोकारो

महाशिवरात्रि को लेकर पिण्ड्राजोरा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मीडिया को जानकारी देते थाना प्रभारी अभिषेक रंजन

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार को पिण्ड्राजोरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिषेक रंजन ने की, जिसमें शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पूरे थाना क्षेत्र के गाँवों में धूमधाम से मनाई जाएगी। कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से अपील की कि वे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएं, जिससे किसी प्रकार की अशांति न हो और पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता न पड़े। इस मौके पर पूर्व मुखिया शंकर गोराई, विक्रम माहथा, मुखिया कृष्ण पद महतो, शिबु सोरेन, ऐनुल हक, गोलबाबु अंसारी, मोतीलाल गोराई, जितु लाल महतो, भुवन चंद्र दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

एक्सआईएसएस की डॉ राजश्री वर्मा यूएस इंस्टीट्यूट में अर्थशास्त्र और सतत विकास के अध्ययन के लिये गई अमेरिका

admin

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लोग सफेद लाइन अनुशासन का कड़ाई से करें पालन : मुकेश पाण्डेय

admin

चन्द्रकान्त रायपत के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला विहिप शिष्टमंडल

admin

Leave a Comment