झारखण्ड धार्मिक बोकारो

महाशिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ बोकारो, शिवालयों में उमड़ी भीड़

बोकारो: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा इलाका गूंजायमान हो उठा है।

कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ शिव विवाह और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। शहर के बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है, जहां श्रद्धालु पूजन सामग्री, प्रसाद और फूल खरीद रहे हैं।

एक भक्त ने कहा, “महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है और हमें उनकी कृपा प्राप्त होती है।”
बोकारो में महाशिवरात्रि का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

Related posts

BSL NEWS : दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के उपयोग पर दिया गया बल

admin

जिले के 1560 स्कूलों में हुआ वोटिंग पर पीटीएम का आयोजन

admin

झरिया से पुन: टिकट मिलने पर पूर्णिमा नीरज सिंह का समर्थकों ने किया अभिनंदन

admin

Leave a Comment