झारखण्ड बोकारो

मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल ने धूमधाम से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरुवार को तेलीडीह मोड फोरलेन स्थित MRF शोरूम के सामने मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.
कार्यक्रम में मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल अध्यक्ष करण सिंह चौधरी के द्वारा झंडा फहराया गया एवं देशवासियों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नाम आँखों से याद किया गया.


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए करण सिंह चौधरी ने कहा कि हमें वीरों की शहादत को सदैव याद रखना चाहिए एवं देशभक्ति की भावना के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए।

कार्यक्रम में महासचिव आशीष कुमार माहथा ने कहा कि वीर शहीदों ने संघर्ष के द्वारा आजादी दिलायी। सभी लोग स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समझें। राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर सदैव देशहित के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए। इस मौक़े पर ,उपाध्यक्ष संजय माहथा,बोकारो जिला अध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी, उपाध्यक्ष राकेश चौबे,उपाध्यक्ष मिहिर कुमार , शिव कुमारी जी विधि सचिव किशोर कुमार पाल कार्यक्रम पदा॰ संजय शर्मा, मीडिया सo संजय पटनायक, रूपचंद मुर्मू, अलाउद्दीन अंसारी, प्रेमचंद बावरी, मोहम्मद रफीक अंसारी, निवारण बावरी, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे

Related posts

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का NEET UG-2025 में शानदार प्रदर्शन

admin

अनुश्री हेंब्रम व कामिनी कुमारी को यूजीसी – नेट परीक्षा में क्वालीपाई करने पर मिली सफलता

admin

ठगी के तीन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया

admin

Leave a Comment