झारखण्ड बोकारो

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस ‘चहक’ प्रतियोगिता का आयोजन

बोकारो : मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 4ई में फैंसी ड्रेस ‘चहक’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का विकास करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी व प्राचार्य डॉ. परिंदा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा एक तक के छात्रों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई।

नर्सरी के बच्चों ने फल और सब्जियों का महत्व बताया।
प्रेप के छात्रों ने सामाजिक शिक्षा पर जोर दिया।
कक्षा एक के छात्रों ने हमारे दैनिक जीवन में सहयोगियों की भूमिका को दर्शाया।
मुख्य अतिथि ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और अभिभावकों को बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की प्रेरणा दी। विद्यालय अध्यक्ष हरि मोहन झा, सचिव प्रमोद कुमार झा और प्राचार्य अशोक कुमार पाठक ने इस तरह की प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

प्रतियोगिता परिणाम:
नर्सरी:

अर्पित गौरी | नायरा प्रवीन | अभिनंदन कुमार

प्रेप: अंशिका | ऋषभ कुमार | मित कुमार
कक्षा एक:अर्पित | रिद्धि | कुमार अद्वित

Related posts

सीएमपीडीआइ ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में 5जी तकनीक का किया प्रदर्शन

admin

Annual Blood Donation Camp organised in ESL Steel Limited’s Siyaljori Plant premises

admin

सरला बिरला में नशामुक्त भारत अभियान द्वारा कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment