झारखण्ड राँची

मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर किया सम्मान

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के नव-प्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक में प्रोन्नत हुए राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा एवं दीपक कुमार को आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी जिम्मेदारियां अब और बढ़ गई हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित थीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया।

Related posts

आज दूसरे दिन भी गोमिया मे इस इलाके मे नक्सालियों नें चिपकाया पोस्टर

admin

बीएसएल में ‘स्टोरी’ संवाद कार्यक्रम आयोजित, शीर्ष प्रबंधन से अधिकारियों का सीधा संवाद

admin

डीएवी सेक्टर-6 में 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए का आशीर्वाद समारोह का आयोजन

admin

Leave a Comment