झारखण्ड राँची

मुख्यमंत्री ने झारखंडी एकता मंच की पत्रिका “अब दिखेगा खबर ” का किया विमोचन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड एकता मंच, मुंबई के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे झारखंड के प्रवासी मजदूरों के हित और कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं और झारखंड के विकास एवं तरक्की में हर संभव सहयोग करने के इच्छुक हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंडी एकता मंच की पत्रिका “अब दिखेगा खबर” का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में फिरोज आलम अंसारी, शमशेर आलम, हरप्रीत बराइट, राजेश शर्मा, ताज हसन अंसारी और असलम अंसारी शामिल थे।

Related posts

सीएमपीडीआई में एनसीओईए द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

admin

हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को किया पत्राचार, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की तिथि बढ़ाने की माँग

admin

हेमंत सरकार के एक वर्ष पर आजसू–भाजपा का संयुक्त प्रहार: भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और कुप्रबंधन के आरोप

admin

Leave a Comment