झारखण्ड राँची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज करेंगे खादी एवं सरस महोत्सव का शुभारंभ

समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे राज्यपाल गंगवार

नितीश मिश्रा , राँची

राँची: झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग विभाग तथा झारखण्ड राज्य लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन 20 दिसंबर से 6 जनवरी तक राँची स्थित मोरहाबादी मैदान में किया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को उद्योग विभाग की ओर से सुमन पाठक और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मीनाक्षी प्रकाश ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और समापन राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा किया जाएगा। खादी एवं सरस महोत्सव सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। देशभर के विभिन्न राज्यों से स्टॉल लगाए गए है।

साबरमती थीम पर सजा खादी महोत्सव

खादी महोत्सव में इस बार महात्मा गाँधी के साबरमती आश्रम के थीम पर आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल बनाए गए हैं। इस महोत्सव में जीवंत प्रदर्शनी और साबरमती आश्रम आकर्षण का केन्द्र होगा। इसमें खादी संस्था, पीएमईजीपी, सरस, फुड स्टॉल, सरकारी स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें 500 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न वर्गों और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित किए जाएँगे। वहीं महोत्सव में प्रतिदिन कला एवं संस्कृति विभाग की तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूला आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा।

₹10 में मिलेगा प्रवेश

इस मेले के लिए ₹10 प्रवेश शुल्क रखा गया है। इस उद्घाटन समारोह में महोत्सव परिसर में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। वाहनों के लिए नगर निगम द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्प डेस्क एवं सीसीटीवी लगाया गया है। वृद्धजनों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था भी है।

Related posts

नगर पंचायत छत्तरपुर के कार्यपालक अधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस को समाजसेवी अरविन्द गुप्ता ने सौंपा 18 सूत्री ज्ञापन

admin

धनबाद : उद्घाटन के 24 घंटे के अंदर ही धंस गई ₹462 करोड़ की आठ लेन सड़क, बना तीन फीट चौड़ा गोफ

admin

सरला बिरला में ‘व्यापार विश्व में ब्लॉकचेन के अनुप्रयोग’ पर आईएमआई कोलकता के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन

admin

Leave a Comment