खेल झारखण्ड राँची राजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हॉकी इंडिया महासचिव की मुलाकात, एचआईएल उद्घाटन का न्योता

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी मैदान रांची में 28 दिसंबर 2025 से आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मुलाकात के अवसर पर महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया लीग के आयोजन की तैयारियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

डीपीएस रांची ने जमशेदपुर में स्टाफ पिकनिक का किया यादगार आयोजन

admin

सूर्या हांसदा केस: आयोग सख्त, 4 हफ़्ते में रिपोर्ट तलब

admin

राँची : जन अधिकार पार्टी के निवर्तमान झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पी नैयर का जनता के नाम संदेश

admin

Leave a Comment