झारखण्ड धनबाद राजनीति

मुनीडीह में कुड़मालि नेगाचारी देसजाड़पा संपन्न, सुदेश बोले—युवा सामाजिक पुनर्जागरण की आधारशिला

धनबाद (ख़बर आजतक) : धनबाद के मुनीडीह स्थित भाटिन हाड़ी थान में आयोजित दो दिवसीय कुड़मालि नेगाचारी देसजाड़पा महाधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में पहुंचे आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि कुड़मी समाज राजनीतिक साजिश का शिकार रहा है, इसलिए वैचारिक एकता और सामाजिक पुनर्जागरण के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में जागरूक हुई है, जो सुखद संकेत है। दहेज, शराब जैसी कुरीतियों से समाज को बचाकर परंपरा को सही रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है।
पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने बताया कि 2004 में सुदेश महतो ने कैबिनेट से कुड़मी को एसटी दर्जा देने का प्रस्ताव पारित कराया था और आज भी समाज को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

Related posts

ED: झारखंड के सीएम सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव ईडी के सामने हुए पेश, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

admin

वरिष्ठ पत्रकार संजीत कुमार दीपक पर जानलेवा हमला, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज

admin

डीएवी-6 में विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

admin

Leave a Comment