झारखण्ड राँची

मेकॉन में रक्तदान शिविर का आयोजन, 53 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

रांची: मेकॉन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज अस्पताल के सहयोग से मेकॉन एग्ज़िक्यूटिव्ज़ एसोसिएशन और इस्पात अस्पताल द्वारा एक रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:00 बजे अमित राज, निदेशक (तकनीकी) तथा जयंत कुमार झा, निदेशक (वाणिज्यिक), मेकॉन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, जो संध्या 05:30 बजे तक चला।

इस दौरान मेकॉन के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 53 यूनिट रक्तदान किया। मेकॉन एग्ज़िक्यूटिव्ज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत कुमार और महासचिव अभय कुमार ने इस पहल को सफल बनाने में मिले सहयोग के लिए मेकॉन प्रबंधन का आभार जताया तथा कर्मचारियों की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की सराहना की।

Related posts

बोकारो : आस्था ज्वेलर्स लूट कांड का खुलासा, दो और अपराधी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

admin

धनबाद से ददई दुबे को मिल सकती है कांग्रेस से टिकट, चर्चा हुई तेज़

admin

परमवीर अल्बर्ट एक्का की जयंती पर शासन-प्रशासन की उपेक्षा दुखद: संजय सेठ

admin

Leave a Comment