Uncategorized

मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब आयोजित करेगा तीन दिवसीय इंटर-PSU वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : मेकॉन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 3rd मेकॉन इन्विटेशन इंटर-PSU वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक श्यामली कॉलोनी स्थित वॉलीबॉल कोर्ट में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मेकॉन लिमिटेड, गेल, सेल-रांची यूनिट स्पोर्ट्स क्लब, एनटीपीसी-खनन, एनटीपीसी नॉर्थ करनपूरा, पीवीयूएनएल और सीसीएल-रांची समेत सात प्रमुख PSUs भाग ले रहे हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे होगा, जिसके बाद तीन नॉक-आउट मैच खेले जाएंगे। 22 नवंबर को सेमीफाइनल और 23 नवंबर को शाम 4 बजे ग्रैंड फाइनल व समापन समारोह आयोजित होगा।
लगभग 11 वर्ष बाद यह परंपरा पुनः शुरू की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।

Related posts

प्रदेश भाजपा नेताओं ने नई दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

admin

असिस्टेंट सिस्टम मैनेजर अरुण गोराई निलंबित, वोटर सूची से जुड़े लॉगिन में धोखाधड़ी का आरोप

admin

रांची में राष्ट्रीय गणित दिवस उत्साह व बौद्धिक गतिविधियों के साथ मनाया गया

admin

Leave a Comment