झारखण्ड राँची

युवा कांग्रेस चुनाव में रांची के विजयी पदाधिकारियों ने निकाला विजय जुलूस

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रांची में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के हालिया संपन्न चुनाव में विजयी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश कांग्रेस भवन से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता शामिल हुए। रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, वरिष्ठ नेता शाहबाज अहमद, मेहुल प्रसाद व प्रिंस बट ने विजयी पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर के कई पदाधिकारी इसमें शामिल रहे। कुमार राजा ने कहा कि यह जीत युवा लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। मीडिया प्रभारी मेहुल प्रसाद ने इसे संगठन की एकता और अनुशासन का संदेश बताया। जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

जदयू झारखण्ड के प्रदेश नेताओं से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार

admin

बोकारो ओल्ड जैवेरीयनस एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सम्पन्न

admin

भाजपा नेता लक्ष्मण नायक ने गरीबों को कंबल बांटकर मनाई मकर संक्रांति

admin

Leave a Comment