झारखण्ड राँची राजनीति

युवा परिवर्तन का वाहक बने: सुदेश

आजसू का मिलन समारोह संपन्न, विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पूर्व उप मुख्यमंत्री व आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहा कि वर्तमान स्थिति में परिवर्तन राज्य की आवश्यकता है और युवा परिवर्तन का वाहक बनें। राज्य के नव निर्माण के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता जनता के आम राय को एक राय बनाने में अहम भूमिका सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने पदाधिकारियों की भूमिका को बदल दिया है। उनके कार्य प्रणाली के साथ-साथ आचरण भी बदल गया है। इनको मूल जिम्मेदारी से हटा कर दूसरे कार्यों में लगाया दिया गया है। जिसका सीधा असर आम जनता पर हो रहा है, लोग इससे परेशान है।

इस मिलन समारोह में बड़कागाँव विधानसभा से आए जेएमएम के पूर्व पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार और गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटन की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदयस्ता ली।

आजसू में शामिल जेएमएम के पूर्व पंचायत अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि कई वर्षों से जेएमएम के साथ काम किया, लेकिन उनके काम करने के तरीके से संतुष्टि नहीं मिली। इसी वजह से आज आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। आजसू पार्टी से जुड़ कर क्षेत्र के लोगों की सेवा करूँगा।

गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी के नीति-सिद्धांत एवं राज्य के विकास के प्रति पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के दूरदर्शी सोच और काम करने के जज्बे से प्रभावित हो कर आजसू पार्टी की सदयस्ता ले रहा हूँ।

इस मिलन समारोह में आंदोलनकारी नेता देवशरण भगत, वरीय नेता रोशनलाल चौधरी, सतीश कुमार, पूर्व विधायक अकील अख्तर, गढ़वा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस दौरान काँग्रेस नेता मनोज कुमार, पिंटू कुमार, मोहम्मद शाहिद, सुनील राणा, राजेन्द्र राणा, ज्योति देवी, संध्या कुमारी, संजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, चंचला कुमारी, आशा लता, आशा कुमारी, रिंकी कुमारी, मंती देवी, राहुल कुमार, सुलेन्द्र कुमार, फुलेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार, दीपक कुमार, नीतीश कुमार, विंकेश कुमार आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का शुभारंभ

Nitesh Verma

समय पर सही इलाज न मिलने के कारण राँची रेलवे स्टेशन में यात्री की मौत

Nitesh Verma

खिजरी के काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेश कच्छप को भारी मतों से विजय बनाने का लिया संकल्प

Nitesh Verma

Leave a Comment