झारखण्ड राँची राजनीति

युवा राष्ट्रीय जनता दल ने नियुक्त किए 19 जिलों के प्रभारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): लोकसभा व विधानसभा को लेकर प्रदेश युवा राजद ने 19 जिलों में प्रभारी नियुक्त किया है। इसकी घोषणा शनिवार को प्रदेश कार्यालय के बैठक में हुई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रभारी राजीव झा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि आग़ामी चुनाव में राजद युवाओं के बल पर किंग मेकर के रुप में उतरेगी।

इस दौरान राँची जिला प्रभारी संतोष कुमार व नितीश कुमार, सिमडेगा प्रभारी उर्मिला सोरेंग व अरशद अंसारी, लोहरदगा प्रभारी मनेश्वर सिंह व सूरजदेव सिंह सहित 19 जिलों के प्रभारी बनाए गए।

Related posts

फरारी के बाद बुरे फंसे जयराम महतो, निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा 7 मई का बुलावा

admin

बोकारो में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी कहा- इनके हर भ्रष्टाचार का हिसाब चुकता करेगी NDA सरकार

admin

EZC Meeting: अमित शाह की मौजूदगी में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, ममता, सोरेन पहुंचे, नीतीश नहीं आए

admin

Leave a Comment