झारखण्ड बोकारो शिक्षा

यूजीसी नेट/जेआरएफ में जीजीएसईएस टेक्निकल कैंपस बोकारो की सफलता

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज, बोकारो के एमबीए सत्र 2023–25 के विद्यार्थियों ने संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के छात्र सुजित कुमार पंडित तथा शहनाज फरहीन ने भारत सरकार द्वारा आयोजित यूजीसी की नेट/जेआरएफ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ दोनों विद्यार्थियों ने पीएचडी कोर्स में दाखिले की योग्यता भी हासिल कर ली है।


इस सफलता पर कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताया। वहीं संस्थान के माननीय अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया

Related posts

ईद उल फितर एवं रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए कई दिशा निर्देश

admin

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की तबियत बिगड़ी, हैदराबाद रेफर

admin

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

admin

Leave a Comment