झारखण्ड राँची राजनीति

योजनाएँ भ्रष्टाचार का पर्याय, सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुदेश महतो

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। योजनाएँ भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई हैं और पारदर्शी शासन देने में सरकार नाकाम रही है। नौकरी, नियोजन, पलायन, कानून व्यवस्था और विस्थापन जैसे मुद्दों पर सरकार के पास कोई ठोस रोडमैप नहीं है।

युवाओं के साथ किए गए वादे पूरे नहीं हुए, छात्रवृत्ति तक नहीं मिल पा रही है। अंचल कार्यालय से थाने तक प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि आजसू इस लड़ाई को खेत-खलिहान से लेकर सरकारी मुख्यालय तक ले जाएगी। बुढमू के तिरु फॉल में आयोजित कांके विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

Related posts

रांची : श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के वरीय मुख्य संरक्षक दीपक प्रकाश एवं अध्यक्ष बने रमेश सिंह

admin

BSL NEWS: बीएसएल एवं आईओसीएल ने हाई स्पीड डीजल के लिए समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

admin

आईएचएम राँची द्वारा आयोजित अखिल भारतीय क्विज़ प्रतियोगिता में डीपीएस राँची एवं टेंडर हार्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुपुदाना के शीर्ष चार टीम जोनल राउंड हेतू चयनित

admin

Leave a Comment