झारखण्ड राँची

राँची के धुर्वा से लापता बच्चों की बरामदगी नहीं होने पर भाजपा का अल्टीमेटम


रांची : राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी को गुम हुए बच्चों की अब तक बरामदगी नहीं होने पर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर दबाव तेज कर दिया है। शनिवार को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवं रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस जांच की जानकारी ली।

आदित्य साहू ने कहा कि राजधानी से बच्चे गायब हो रहे हैं और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोमवार शाम तक बच्चों की बरामदगी नहीं हुई तो मंगलवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अमर कुमार बाउरी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Related posts

सेल रांची यूनिट में नववर्ष गेट-टुगेदर सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

admin

राज्यपाल ने झारखंड माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन शो–2026 का किया उद्घाटन

admin

Students Portray Extraordinary Talent Through Different Co-Curricular Activity

admin

Leave a Comment