झारखण्ड राँची राजनीति

राँची में आधुनिक मारवाड़ी भवन सभागार का शुभारंभ, समाज सेवा में योगदान को सराहा गया

राँची : समाज सेवा में मारवाड़ी समाज के योगदान को अतुलनीय बताते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह समाज सदैव जनकल्याण कार्यों में अग्रणी रहा है। वे नव-निर्मित मारवाड़ी भवन बहुउद्देशीय सभागार के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने कहा कि समाज सेवा की सीख हमें मारवाड़ी समाज से लेनी चाहिए।

संजय सेठ, महुआ मांझी, देवकी नंदन नारसरिया और भागचंद पोद्दार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लगभग 8000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बने वातानुकूलित सभागार का उद्घाटन किया।

अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि समाज द्वारा मुक्ति धाम, मोक्ष धाम व अन्नपूर्णा सेवा जैसे कार्य संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन पवन शर्मा ने किया और रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Related posts

चैंबर चुनाव: टीम तुलसी पटेल का जनसंपर्क अभियान तेज, व्यापारियों से समर्थन की अपील

admin

BSL NEWS : बीएसएल में जेम पोर्टल से सर्विस प्रॉक्यूरमेंट पर कार्यशाला

admin

समस्त भक्तगण यहाँ सेमिनार के आदी, भगवान के नहीं : सदगुरु रितेश्वर

admin

Leave a Comment