झारखण्ड राँची

राँची में पहली बार तटरक्षक बल का भर्ती व जागरूकता अभियान, संजय सेठ की पहल पर हुआ आयोजन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): भारतीय तटरक्षक बल ने रक्षा राज्य मंत्री सह राँची सांसद संजय सेठ की पहल पर राँची में पहली बार भर्ती एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को तटरक्षक बल में शामिल होने हेतु प्रेरित करना और रोजगार के अवसरों से अवगत कराना है।

अभियान के तहत रामटहल चौधरी स्कूल (ओरमांझी), एसएस मेमोरियल कॉलेज, लाला लाजपत राय स्कूल और गोस्नर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान छात्रों को तटरक्षक बल की भूमिका, कार्यशैली और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डीआईजी के.एल. अरुण के नेतृत्व में तटरक्षक बल की टीम मौजूद रही। बच्चों के बीच बैग व किट का वितरण किया गया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

संजय सेठ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “रोजगार के साथ-साथ राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।” उन्होंने तटरक्षक बल को राष्ट्रप्रेम और समुद्री सीमाओं की रक्षा का प्रतीक बताया।

Related posts

रामगढ़ में खदान हादसा: चार मजदूरों की मौत, विजय शंकर नायक बोले– यह सरकार की लापरवाही और माफिया राज का परिणाम है

admin

मुख्य अतिथि राजा पांडे की उपस्थिति में ग्राम महेश्वरी (सोनो) में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य भक्ति संध्या आयोजित

admin

रंगारंग कार्यक्रम के बीच सांसद संस्कृति महोत्सव का हुआ समापन

admin

Leave a Comment