अपराध झारखण्ड राँची

राँची में CRPF जवान ने की आत्महत्याः बोकारो का रहने वाला है जवान, घटना की जांच शुरू

संजय तिवारी, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : रांची में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या कर ली है। घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के सैंबो स्थित सीआरपीएफ कैंप की है। प्रथम दृष्टि से जांच में आत्महत्या की ही बात सामने आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जवान ने अपने ही हथियार से खुद को गोली मार ली है। जवान ड्यूटी में बताया जा रहा है। जहां उसकी खून से लथपथ बॉडी पड़ी है, वहीं उसका सर्विस रिवाल्वर भी पड़ा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं नगड़ी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची हुई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। जिस जवान ने आत्महत्या की है उसकी पहचान बोकारो के राहुल कुमार के रूप में हुई है।

Related posts

सरला बिरला में उन्नत भारत अभियान समिति द्वारा “ग्राम सभा कार्यक्रम” आयोजित

admin

प्रधानमंत्री ने 10 वर्षो के कार्यकाल यें महिलाओं व देश के सम्मान बढ़ाने का काम किया है

admin

सीएमपीडीआई द्वारा सतर्कता जागरुकता सप्ताह
उरुगुटु में ग्राम सभा का आयोजन

admin

Leave a Comment