झारखण्ड राँची

रांची में डाक विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक, टीबी सैम्पल डिलीवरी पर जोर

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : भारत सरकार डाक विभाग, रांची डाक मंडल और राज्य स्वास्थ्य विभाग, टीबी सेल, एनएचएम परिसर के संयुक्त तत्वावधान में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में रांची से इटकी टीबी अनुसंधान अस्पताल तक सैम्पल्स की सुचारु डिलीवरी पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम में डीपीएस झारखंड डाक परिमंडल श्री राम विलास चौधरी, निदेशक-इन-चीफ एनएचएम रांची श्री सिद्धार्थ सान्याल, वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री रूपक कुमार सिन्हा, डी.डी.एम. पी.एल.आई. श्री अमित कुमार तथा राज्य टीबी पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में समय पर पार्सल, दवाइयों और उपकरणों की डिलीवरी पर बल दिया गया। एमओयू के तहत राज्यभर से टीबी नमूनों की बुकिंग और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित होगी। अंत में वरिष्ठ प्रधान डाकपाल श्री दिवाकर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

अपमानित करने वाले शब्द का प्रयोग करने पर मनोज तिवारी का किया गया निंदा

admin

राज्यपाल साहेबगंज जिला के बरहेट स्थित पंचकठिया में वीर शहीद सिद्धो कान्हो की स्मृति में निर्मित क्रान्ति स्थल पर जाकर हूल क्रान्ति के अमर महानायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

admin

हेमन्त सोरेन ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 3 अगस्त को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का दिया निर्देश

admin

Leave a Comment