झारखण्ड राँची

रांची में स्माइल ट्रेन और देवनिका हॉस्पिटल की साझेदारी से फ्री क्लेफ्ट सर्जरी शुरू

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : दुनिया के सबसे बड़े क्लेफ्ट-सेंट्रिक NGO स्माइल ट्रेन ने देवनिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ नई पार्टनरशिप की है। इसके तहत अस्पताल सालभर कटे होंठ और तालू से जूझ रहे मरीजों की मुफ्त सर्जरी करेगा। नए क्लेफ्ट सेंटर में सर्जरी मशहूर प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनंत सिन्हा द्वारा की जाएगी।


स्माइल ट्रेन इंडिया वर्ष 2000 से आर्थिक और जागरूकता की कमी से जूझ रहे बच्चों के क्लेफ्ट उपचार में सहयोग कर रहा है। संस्था झारखंड में अब तक 14,000 से अधिक मुफ्त सर्जरी में मदद कर चुकी है। एरिया डायरेक्टर एशिया रेणु मेहता ने कहा कि यह मॉडल क्लेफ्ट केयर में स्थायी बदलाव लाने में सहायक है। वहीं डॉ. अनंत सिन्हा ने कहा कि साझेदारी से क्षेत्र के बच्चों को समय पर उच्च गुणवत्ता का उपचार मिल सकेगा और उनका भविष्य बेहतर होगा.

Related posts

उपायुक्त व एसपी ने धर्म महासम्मेलन की तैयारी का जायजा लिया

admin

Bokaro : सेक्टर वासियों को पाइपलाइन द्वारा मिलेगा गैस, बीएसएल और इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के बीच हुआ करार

admin

अंतराष्ट्रीय बाल मजदूरी निषेध दिवस मनाया गया

admin

Leave a Comment