झारखण्ड दुर्घटना राँची

रांची : स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की घटना, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रांची (खबर आजतक) : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्कूल की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक से दो लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त स्कूल के पास कई लोग खड़े थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मृत बुजुर्ग स्कूल के अंदर ही सो रहे थे।

घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। हादसे के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

Related posts

मादक पदार्थों के सेवन एवम इसके दुष्प्रभाव पर संगोष्ठी का आयोजन

admin

राज्यपाल से मिले विधानसभाध्यक्ष, विधानसभा के स्थापना दिवस हेतू किया आमंत्रित

admin

विश्‍वविद्यालय निरीक्षक संजीव राय ने आरयू के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment