झारखण्ड राँची

राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके के प्रशिक्षु शिक्षकों का लोक भवन उद्यान शैक्षणिक भ्रमण


राँची (ख़बर आजतक) : राँची स्थित राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके के प्रशिक्षु शिक्षकों ने शैक्षणिक उद्देश्य से झारखंड लोक भवन परिसर के लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया। इस भ्रमण में सत्र 2025–27 एवं 2024–26 के बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक शामिल हुए।


छात्र संसद के प्रधानमंत्री प्रशिक्षु शिक्षक प्रविंद कुमार ने कहा कि ऐसे भ्रमण कक्षा-कक्ष से बाहर प्रकृति और वास्तविक जीवन से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं तथा भविष्य में संवेदनशील और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार शिक्षक बनने की प्रेरणा देते हैं।
महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि लोक भवन उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पुष्प, फूल झाड़ उद्यान, अशोक उद्यान सहित अन्य विकसित उद्यानों की जानकारी दी गई, जिससे प्रशिक्षुओं में पर्यावरणीय चेतना का विकास हुआ।
समापन अवसर पर शिक्षक भगिरथ आर्य ने कहा कि प्रत्यक्ष अनुभव आधारित सीख प्रशिक्षु शिक्षकों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। इस अवसर पर डॉ. जॉली, डॉ. वासुदेव प्रसाद, प्रभारी डॉ. रमण झा सहित अन्य उपस्थित थे.

Related posts

छत्तरपुर में स्वीप कार्यक्रम को लेकर सूरदूरवर्ती इलाके में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

admin

वेदांता ईएसएल एक्सेल-30 सेंटर ने 2024 एसएससी जीडी परीक्षा में छात्रों की उपलब्धियों का मनाया जश्न

admin

रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने दीपावली के अवसर पर किया स्नेह मिलन का आयोजन

admin

Leave a Comment