Uncategorized

राजधानी में बढ़ते अपराध पर झारखंड चैम्बर की चिंता, कड़ी कार्रवाई की माँग

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : काँके थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड चैम्बर ने राजधानी में लचर विधि-व्यवस्था पर आपत्ति जताई है। चैम्बर पदाधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त व त्वरित कार्रवाई की माँग को लेकर पुलिस अधिकारियों से तत्काल वार्ता की।

त्योहारी सीजन में लगातार घटित घटनाओं पर चर्चा हेतु चैम्बर भवन में बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि अपराधियों में प्रशासन का भय समाप्त होता दिख रहा है। बैठक में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की माँग की।

Related posts

G‐20 Summit को लेकर झारखण्ड ए.टी.एस कमांडो ने पतरातू डैम में किया मॉकड्रिल

admin

अरगोड़ा चौक पर हो वीर बुद्धू भगत की आदमकद प्रतिमा का निर्माण : फूलचंद तिर्की

admin

डीपीएस रांची के विद्यार्थियों का क्लैट 2026 में शानदार प्रदर्शन

admin

Leave a Comment