झारखण्ड राँची राजनीति

राजनेताओं का उद्देश्य राज्य का दोहन नहीं बल्कि राज्य का नवनिर्माण होना चाहिए: सुदेश महतो

राजनीति में आने का मकसद जगह भरना नहीं, लातेहार की किस्मत बदलने वाला प्रतिनिधि चाहिए: उषा यादव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने लातेहार विधानसभा अंतर्गत जालिमखुर्द – जगतारनपुर में आयोजित संकल्प सभा सह मिलन समारोह के दौरान कहा कि राजनेताओं का उद्देश्य राज्य का दोहन नहीं बल्कि उनका उद्देश्य राज्य का नवनिर्माण होना चाहिए। झारखण्ड में सरकार अपनी मौजूदगी का अहसास जनता को नहीं करा पाई है। लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं कर पाने वाली सरकार जनता के साथ न्याय नहीं कर सकती और न नहीं राज्य को आगे ले जा सकती है।

इस मौके पर राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा देवी यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित अन्य युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्राम सभा की तिलांजलि दे दी है। जमीन के नीचे की खनिज संपदा पर सबकी नजर है, पर जमीन के ऊपर के लोगों की चिंता किसी को नहीं है। यही वजह है कि गाँव के लोग दुःखी हैं। हर सुविधा शहर को पहले और गांव को बाद में मिला है। गाँव की समस्या को समझने और जीने वाला गाँव का लीडर चाहिए।

वहीं लातेहार को लेकर उषा देवी यादव ने कहा कि राजनीति में आने का मकसद जगह भरना नहीं लातेहार की किस्मत बदलने वाला प्रतिनिधि चाहिए। लातेहार जिले के विकास के लिए किसी के पास रोडमैप नहीं। अधिकारी भी यहां नहीं रहना चाहते हैं। साल हुआ या नहीं उन्हें ट्रांसफर चाहिए। लातेहार तो नक्शे पर है लेकिन लातेहारवासियों का दर्द इस नक़्शे पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं, अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी है इस कुव्यवस्था से सरकार ने सबसे अधिक एससी, एसटी और ओबीसी समाज का नुकसान किया है।

संत रविदास के समर्पण को जीवन में अपनाने की आवश्यकता: सुदेश महतो

इस मिलन समारोह के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने संत रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने कठिन श्रम एवं समर्पण को बहुत महत्व दिया था। उनके गुणों को हमें अपनाने की जरूरत है। समाज कल्याण में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

सुदेश महतो का हुआ भव्य स्वागत

इस संकल्प सभा में शामिल होने राँची से लातेहार जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजूपाड़ा, कुडू, चंदवा आदि जगहों पर पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, सुबोध प्रसाद, नीरू शांति भगत, , लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, अमित पांडेय, अनिता साहू, सतीश कुमार, बिकेश शुक्ला, अंजू महली, ओम भारती, इम्तियाज अहमद नाजमी, उमेश सिंह भोक्ता, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।

इस मौके पर पार्टी के नीति एवं सिद्धान्तों से प्रवाभित होकर अजय कुमार गुप्ता, शेषनाथ पांडेय, विजय प्रसाद साहू, संजय प्रसाद साहू, गोपाल साव, रितेश कुमार, वीरेंद्र कुमार साव, मनोज साव, लखिन्द्र लोहरा, मुकेश साव, मानो देवी, बेबी देवी, संगीता देवी, सुधीर कुमार गुप्ता, अमित भुईया, विजय भुईया, जय प्रकाश भुईया सरिता देवी, सुशीला देवी, मेनका देवी, गफ्फर अंसारी, मो मुस्लिम अंसारी, अलेन नवी, सबीर अंसारी ,मो मौसम, मो फिरदोस, मो जुनैद, विजय रजाक, ऐतवार अंसारी, इसरार अंसारी, सोएब अंसारी, अजाज, साजिद, जावेद आदि ने पार्टी का दामन थामा।

Related posts

कसमार के फार्मटांड़ में मिला मंजूरा के युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Nitesh Verma

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह

Nitesh Verma

रॉबिन मिंज ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से किया शिष्टाचार मुलाकात

Nitesh Verma

Leave a Comment