झारखण्ड राँची

राज्यपाल ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि


राँची: राज्यपाल संतोष गंगवार ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में धरती आबा को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल महान योद्धा नहीं, बल्कि जन-आस्था और जन-भावनाओं के “भगवान” हैं। राज्यपाल ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही झारखंड की स्थापना हुई थी और राज्य आज रजत जयंती वर्ष मना रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा इस दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने को गर्व का विषय बताया। राज्यपाल ने बिरसा मुंडा के पैतृक गाँव उलिहातू को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने तथा “Statue of Unity” जैसी पहल स्थापित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने जनजातीय समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हुए झारखंड के सभी अमर वीरों को नमन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने धरती आबा के वंशजों को भी सम्मानित किया।


Related posts

सीबीएसई जूडो नेशनल में एमजीएम स्कूल बोकारो ने जीते चार पदक,प्रार्थना सभा में बच्चों को दिया गया सम्मान

admin

गोमिया : महिला को बेहोश कर ठग ने डेढ़ लाख का जेवर ले भागे

admin

धनबाद में जमीन विवाद में मारपीट के बाद महिला की मौत, परिजनों ने शव के साथ थाना पहुंच किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment