झारखण्ड राँची

राज्यपाल ने गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर दी शुभकामनाएँ

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक): राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर राँची स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पी.पी. कंपाउंड में मत्था टेका। उन्होंने कीर्तन में भाग लेकर गुरुबाणी का श्रवण किया, श्रद्धालुओं से भेंट की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का अमूल्य संदेश दिया। उनके उपदेश हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए सभी को प्रकाशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

आँगनबाड़ी केद्रों को मिलने वाला चावल गटक गए थे अधिकारी, विधायक कमलेश सिंह की पहल पर हुई कार्रवाई

admin

माता सर्वतीर्थ मयी और पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप है: अमरेश सिंह

admin

सीएमपीडीआई अध्यक्ष ने राजभाषा उपयोग और द्विभाषी दस्तावेज़ पर दिया जोर

admin

Leave a Comment