झारखण्ड राँची

राज्यपाल पहुँचे नेमरा, स्व शिबू सोरेन के तस्वीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): राज्यपाल संतोष गंगवार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़ जिला) पहुँचे। उन्होंने वहाँ पहुँचकर दिवंगत शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों को ढाँढस बंधाया। उन्होंने ग्रामवासियों से भी मुलाक़ात कर दुःख की इस घड़ी में सहभागी बने। उन्होने कहा कि वे और दिशोम गुरु शिबू सोरेन लोकसभा में लंबे समय तक साथ कार्य किए, जिससे वे उन्हें निकट से जानते और समझते थे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है। स्व शिबू सोरेन जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे तथा सदैव समाज को जागरूक करने हेतू प्रयासरत रहते थे।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि दिशोम गुरु का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस के 200 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे लिया हिस्सा.

admin

उपायुक्त ने अपूर्ण पीएम आवास और शहरी विकास कार्यों पर कड़ी निगरानी का आदेश दिया

admin

प्रशासन के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल अधिकारी ने अवैध कब्जे पर की करवाई

admin

Leave a Comment