झारखण्ड राँची

राज्यपाल संतोष गंगवार अब होंगे झारखंड के मतदाता

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

रांची (खबर आजतक): गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। सीईओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार ने माननीय राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने हेतु उनसे फार्म 8 भरवाया।

इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी, शीघ्र ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जाएगा और वे झारखंड के मतदाता बन जाएंगे।

Related posts

सरला बिरला में मनाया गया 75वाँ गणतंत्र दिवस

admin

मीजल्स रुबेला संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभिन्न प्रखंडों में चलाया गया जागरूकता अभियान

admin

स्व : छत्रु राम महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पा अर्पित कर नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment