झारखण्ड राँची

राज्यपाल से मिले दीपक प्रकाश, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की माँग की

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीआईडी जांच केवल लीपापोती है और दोषियों को बचाने का प्रयास है।

दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हांसदा को पहले गिरफ्तार कर यातनाएँ दीं और फिर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हांसदा गरीब बच्चों को शिक्षा देते थे, अवैध खनन और घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठाते थे।

सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार और पुलिस पर साक्ष्य मिटाने व दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच केवल सीबीआई से ही संभव है।

Related posts

झारखंड की ज्योति मौर्य! पति ने मजदूरी कर नौकरी लगवाई, जॉब मिलते ही गैर की हो गई पत्नी

admin

ड्रोन मैन ऑफ़ इंडिया मिलिंद राज पहुँचे एसबीयू, ड्रोन तकनीक के बारे में छात्रों को दी जानकारी

admin

नीरजा सहाय डीएवी में इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बस, विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्साह

admin

Leave a Comment