झारखण्ड राँची राजनीति

राज्यसभा में जी राम जी विधेयक पर बोले सांसद आदित्य साहू

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्यसभा में गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (G RAM G) विधेयक के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान का वास्तविक दर्द वही समझता है जिसने गरीबी को नजदीक से देखा हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे जिया है।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में मनरेगा अपने उद्देश्यों में असफल रही और भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई, विशेषकर झारखंड में इसकी स्थिति चिंताजनक है। नई जी राम जी योजना से 125 दिन का रोजगार, साप्ताहिक भुगतान और डिजिटल पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और गरीबों को वास्तविक लाभ मिलेगा।

Related posts

झारखंड विधानसभा पुस्तकालय विकास समिति ने की समीक्षात्मक बैठक में प्रखंड व पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोलने की करें पहल : सभापति

admin

टीबी उन्मूलन में औद्योगिक संस्थाओं की भागीदारी पर की गई चर्चा

admin

हुल दिवस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद का संबोधन: “यह ऐतिहासिक दिन वीरों की याद दिलाता है”

admin

Leave a Comment