झारखण्ड राँची राजनीति

राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी का जन्मदिन अल्बर्ट एक्का चौक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राँची (ख़बर आजतक) : रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में बुधवार को राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी का जन्मदिन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि यह उत्सव महुआ माजी फ़ैन्स क्लब, धार्मिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शाम 6 बजे केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों के बीच पेन-पेंसिल और लड्डू वितरित किए गए। आकर्षक आतिशबाज़ी ने मौके का उत्साह दोगुना कर दिया। उपस्थित नागरिकों ने सांसद डॉ. महुआ माजी की उन्नति और रांची-झारखंड को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने की कामना की।

नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि यह आयोजन रांचीवासियों के अपनी जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक है। मीडिया प्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम में नंद किशोर सिंह चंदेल, सोमवित माजी, मंटू पांडेय, विक्रम सिंह सोनू, मनीष सिंह, विनय सिंह, कविता सिन्हा, अमन ठाकुर, सोमू बनर्जी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बोकारो : डीएवी सेक्टर-6 के 17 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में लहराया परचम

admin

9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंक और बीमा कर्मियों का चास-बोकारो में जोरदार प्रदर्शन

admin

काँग्रेस ने लोहरदगा के विकास पर ग्रहण लगा दिया है, विकसित लोहरदगा हमारा संकल्प : नीरू शांति भगत

admin

Leave a Comment