झारखण्ड राँची राजनीति

राष्ट्रपति से मिले सांसद मनीष जायसवाल, झारखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

आगामी रामनवमी में हजारीबाग पधारने हेतू दिया आमंत्रण

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची/नई दिल्ली(खबर_आजतक): राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनीष जायसवाल ने झारखण्ड में पिछले पांच वर्षों में आदिवासियों की जनसँख्या में धर्मांतरण के कारण हुआ तीव्र घटाव, बांग्लादेशियों के द्वारा संगठित रूप से आदिवासी बेटियों से विवाह और जमीन हथिया कर क्षेत्र की DEMOGRAPHY बदले जाने के विषय में विस्तृत चर्चा की। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हज़ारीबाग की विश्वविख्यात अंतर्राष्ट्रीय रामनवमी में हज़ारीबाग़ पधारने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस रामनवमी महोत्सव में आना हम सभी हज़ारीबाग़ लोकसभावासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा।

Related posts

आदिवासियों की आबादी घटाने की सबसे बड़ी जिम्मेवार है काँग्रेस: शिवशंकर

admin

पलामू : दहेज लोभियों ने दहेज के लिए कर दिया नवविवाहिता की हत्या

admin

बिरसा मुंडा विमानपत्तन पर नए तकनीकी ब्लॉक कम कंट्रोल टावर का प्रचालन

admin

Leave a Comment