झारखण्ड राँची शिक्षा

राष्ट्रीय डीएवी स्पोर्ट्स में नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन


राँची : काँके स्थित नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कुल 46 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कों की प्रतियोगिताएँ रायपुर, हरिद्वार और रांची में जबकि लड़कियों की प्रतियोगिताएँ नई दिल्ली में आयोजित हुईं।
लड़कों ने उसू, कराटे, रेसलिंग, एथलेटिक्स और जिमनास्टिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। वहीं लड़कियों ने उसू, कराटे, रेसलिंग, बॉक्सिंग और खो-खो में उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
कुल मिलाकर विद्यार्थियों ने 6 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव की अध्यक्षता में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Related posts

राँची में CRPF जवान ने की आत्महत्याः बोकारो का रहने वाला है जवान, घटना की जांच शुरू

admin

कसमार के सेवानिवृत शिक्षक की बोकारो मे सड़क हादसे में मौत….

admin

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के चककर में घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

admin

Leave a Comment