झारखण्ड बोकारो

राष्ट्रीय परीक्षा में विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन

बोकारो : विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गर्व का अवसर प्रदान किया। ईशान गुप्ता ने 98.83 परसेंटाइल, काव्या चन्दन झा ने 98.68 परसेंटाइल तथा देवीद्त्ता पांडा ने 95.58 परसेंटाइल प्राप्त कर सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, सटीक रणनीति और अनुशासित तैयारी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल छा गया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज और समयबद्ध अध्ययन योजना को दिया। अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार ने मॉक टेस्ट की त्रुटियों के विश्लेषण को सफलता की कुंजी बताया। सचिव श्री दिलीप कुमार झा एवं प्राचार्य प्रभारी श्री देव दुलाल मित्रा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

बोकारो : उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा

admin

सीएमपीडीआई ने ईसी प्रस्तावों में सुधार पर इंटर-एक्टिव कार्यशाला का आयोजन

admin

“ऑपरेशन सतर्क” में जसीडीह स्टेशन से अवैध शराब बरामद

admin

Leave a Comment