राँची

राष्ट्रीय बूथ सशक्तीकरण टीम में शामिल की गई राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा-2024 और विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। राष्ट्रीय बूथ सशक्तीकरण टीम में राष्ट्रीय मंत्री सह राँची की महापौर डॉ. आशा लकड़ा को भी शामिल किया गया है। भाजपा में बूथ सशक्तीकरण महत्वपूर्ण कार्य है। इसके अलावा राष्ट्रीय मंत्री सह राँची की महापौर डॉ. आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य का सह प्रभारी भी बनाया गया है। साथ ही मन की बात कार्यक्रम के तहत पाँच राज्यों (पुडुचेरी, सिक्किम, आँध्र प्रदेश, ओड़िशा, लक्ष्यद्वीप) का प्रभारी और स्वावलंबी भारत अभियान के तहत चार राज्यों (असम, मध्य प्रदेश, ओड़िशा व छत्तीसगढ़) का प्रभारी बनाया गया है।

Related posts

जे पी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ, अपनी सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों की दी जानकारी

Nitesh Verma

राँची: बेहतर स्वास्थ्य के लिए तीन वर्षों में झारखंड को मिले ₹2604 करोड़ : संजय सेठ

Nitesh Verma

एसबीयू में एक दिवसीय नेशनल सीएसआर सम्मिट 2023 का किया गया आयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment