झारखण्ड राँची

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: “रोज एट रोड” कार्यक्रम के तहत युवाओं को किया गया जागरूक

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में “रोज एट रोड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट, रिलेशंस एवं एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के सहयोग से एचबी रोड स्थित सेंटेविटा अस्पताल के समक्ष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं को गुलाब का फूल देकर नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट के उपयोग और सड़क नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने “हेलमेट लगाओ–जीवन बचाओ” सहित विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मौके पर जिला रोड इंजीनियर एनालिस्ट गौरव कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

नीरजा सहाय डीएवी में कारगिल विजय दिवस का आयोजन

admin

बाबा साहब देश और दुनिया में हो रहे सामाजिक और आर्थिक बदलाव के आज भी नायक हैं: अरविंद गुप्ता

admin

झारखण्ड में बड़ा रेल हादसा :हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत 50 घायल

admin

Leave a Comment